राजस्थान के 72 लाख लोगों की हो गई मौज, सीधे खाते में आएंगे 7,386 करोड़
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाले 72 लाख किसानों को 7,386.03 करोड़ की राशि खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
PM KISAN YOJNA : राजस्थान सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाले 72 लाख किसानों को 7,386.03 करोड़ की राशि खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना से किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं। दरअसल, लोक सभा में कृषि मंत्री ने बीते 4 सालों में राजस्थान के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत दिए गए लाभ की जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक, बीते 4 वर्षों में राजस्थान के किसानों को जबरदस्त राहत मिली है।
वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक राज्य में 72 लाख से अधिक किसानों को हर साल इस योजना का लाभ मिला है और कुल मिलाकर ₹7,386.03 करोड़ की राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई।यह योजना खेती-किसानी की लागत कम करने और किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए चलाई जा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) है, जिसके जरिए पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचता है। ऐसे में बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाती है।