बीसलपुर डैम टूटने को तैयार, प्रदेशवासियों की बढ़ी टेंशन
Rajasthan News : राजस्थान में बना बीसलपुर डेम प्रदेश वासियों के लिए खतरा बन सकता हैं। दरसल राजस्थान में अत्यधिक बारिश के कारण बीसलपुर डेम का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं जिसके चलते बीसलपुर डेम टूट भी सकता हैं।
इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने बीसलपुर डेम के पानी को त्रिवेणी नदी में छोडा हैं ताकि जलस्तर कम हो सके और नागरिकों को परेशानी न हो। इस बार प्रदेश में तय वक्त से पहले हुई मानसून की एंट्री के साथ ही पहली बार बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में जून माह में पानी की बोनस में बंपर आवक दर्ज हुई।
मानसून सक्रिय होते ही भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश के कारण पहली बार त्रिवेणी संगम पर पानी का बहाव जून- जुलाई में ही 7 मीटर से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। जिसके चलते बांध में भी पानी की आवक तेजी से दर्ज की गई। वहीं एक दो बार भारी बारिश का दौर सक्रिय होने पर बांध के ओवरफ्लो होने की उम्मीद जल संसाधन विभाग के अधिकारी जता रहे हैं।