{"vars":{"id": "106882:4612"}}

बीसलपुर बांध जल्द ही देगा खुशखबरी, अब तक कितना भरा बांध

राजस्थान में मानसून ने अपने रंग दिखा दिए हैं। राजस्थान में लगातार बारिश होने के कारण बीसलपुर बांध करीब 77 प्रतिशत पानी से भर गया है। बीसलपुर बांध के भर जानें से  जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक शहरों के साथ ही सैकड़ों गांव, कस्बों को बड़ा लाभ मिलने वाला हैं। 
 

Rajasthan News : राजस्थान में मानसून ने अपने रंग दिखा दिए हैं। राजस्थान में लगातार बारिश होने के कारण बीसलपुर बांध करीब 77 प्रतिशत पानी से भर गया है। बीसलपुर बांध के भर जानें से  जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक शहरों के साथ ही सैकड़ों गांव, कस्बों को बड़ा लाभ मिलने वाला हैं। 

आपकों बता दे की अभी बीसलपुर बांध करीब 77 प्रतिशत पानी भरा है लेकीन अभी भी  बीसलपुर बांध में पानी आ रहा हैं। वासियों को उम्मीद हैं की जल्द ही बांध भर जाएगा। बांध के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में बीते 34 घंटे के दौरान कुल 13 सेमी पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध का गेज सोमवार सुबह 6 बजे तक 314.03 आर एल मीटर दर्ज किया गया था। जिसमें 28.495 टीएमसी का जलभराव था। 

जो मंगलवार सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटे में 9 सेमी की बढ़ोतरी के साथ गेज 314.12 आर एल मीटर पर पहुंच गया वहीं रात 9 बजे तक फिर से गेज 314.19 आर एल मीटर दर्ज किया गया है। जिसमें 29.60 टीएमसी का जलभराव हो चुका है। जो पूर्ण जलभराव का 76.48 फीसदी पानी है।इसी प्रकार बांध के जलभराव में सहायक भीलवाड़ा जिले के बिगोद स्थित त्रिवेणी का गेज 2.60 मीटर से बढ़कर मंगलवार को 3.20 मीटर पर चल रहा है। इसी प्रकार बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 36 एम एम बारिश दर्ज की गई है वहीं सीजन की अब तक कुल 463 एम एम बारिश दर्ज की जा चुकी है।