{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Railway News: राजस्थान रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे विभाग ने सीकर रूट की इन 2 ट्रेनों का संचालन 31 दिसंबर तक बढ़ाया, जानिए डीटेल में

राजस्थान के रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर हैं। पहले बंद की गई 5 ट्रेनों का संचालन अब द्वारा से शुरू किया जा चुका हैं। सीकर जानें वाली 2 ट्रेन भी इस लिस्ट में शामिल हैं इन ट्रेनों का संचालन 31दिसंबर तक रहेगा। 
 

Railway News : राजस्थान के रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर हैं। पहले बंद की गई 5 ट्रेनों का संचालन अब द्वारा से शुरू किया जा चुका हैं। सीकर जानें वाली 2 ट्रेन भी इस लिस्ट में शामिल हैं इन ट्रेनों का संचालन 31दिसंबर तक रहेगा। 

लगातार रेलवे स्टेसन पर बढ़ रही यात्रियों की भीड़ देख रेलवे प्रशासन ने 5 नई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया हैं। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 04801/04802 सीकर-जयपुर-सीकर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक 184 ट्रिप का विस्तार किया गया है। बता दें कि यह ट्रेन सीकर से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर 10:20 पर जयपुर स्टेशन पर पहुंचती है।

वापसी में यह ट्रेन शाम 7:35 पर जयपुर से रवाना होती है जो रात 10:10 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। गाड़ी संख्या 04853/04854 सीकर-लोहारू-सीकर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में भी 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक 184 ट्रिप का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रात 9:10 पर सीकर स्टेशन से रवाना होती है जो 11:50 पर लोहारू जंक्शन पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन लोहारू से सुबह 4:20 बजे रवाना होती है जो सुबह 6:50 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है।