राजस्थान CET परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
Rajasthan CET Admit Card : इसके लिए अधिसूचना जारी की गई थी. वहीं अब CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है. आयोग के द्वारा बताया गया है कि ऑनलाइन माध्यम से RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किये जाएंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिंक से CET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं.
आयोग ने बताया है कि परिक्षार्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जाएंगे. अभियर्थियों को एडमिट कार्ड 19 सिंतबर 2024 को शाम 6 बजे से प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in या स्वयं की SSO ID से डाउनलोड कर लें. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड https://recruitment.rajasthan.gov.in से भी डाउलोड कर सकते हैं.
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
https://recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं. इसके बाद यहां आपको CET एडमिट कार्ड ऑप्शन मिलेगा जहां Get Admit Card विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड डाउलोड का विकल्प मिलेगा. यहां अपना अप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालना होगा. सबमिट करने के बाद आपको एडमिट कार्ड सामने आएगा आप उसे डाउनलोड कर लें और उसे प्रिंट कर लें.
27 और 28 सितंबर को होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) की ओर से पहले ही परीक्षा की तारीख, पाली और परीक्षा के समय के बारे में जानकारी दी गई है. CET परीक्षा 27 सितंबर और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी. सीईटी परीक्षा के जरिए 12 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा होगी. वहीं इस परीक्षा में डमी कैंडिडेट को पकड़ने के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई है.
राजस्थान सीईटी परीक्षा में पूरे प्रदेश में 13 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. ऐसे में हाल के कई परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट का मामला सामने आने के बाद अब विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी. जिससे डमी कैंडिडेट को आसानी से पकड़ा जा सकेगा. CET परीक्षा के आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों से लाइव फोटो और हैंड राइटिंग का नमूना लिया गया था. अब परीक्षा के दौरान फोटो और साइन को क्रॉस चेक किये जाने की व्यवस्था की गई है.