{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम होगा कूल कूल! इन 9 जिलों में आज जमकर बरेंगे मेघराज  

राजस्थान वालों को अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज राजस्थान में नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज सीकर समेत 8 जिलों में बारिश की घोषणा करी है। 
 

Rajasthan Weather Today: राजस्थान वालों को अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज राजस्थान में नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज सीकर समेत 8 जिलों में बारिश की घोषणा करी है। 

इन जिलों में सीकर के साथ दोसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, अजमेर, करौली, सवाईमाधोपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों में आज तेज हवाएं चलेगी फिर दोपहर बाद झमाझम मेघा बरसेंगे।  तापमान की बात करें तो कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

रात 11 बजे के बाद 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने लगा। फिर बारिश भी हुई. सुबह 9 बजे जयपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल जयपुर में न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।