{"vars":{"id": "106882:4612"}}

अग्निवीर वायु भर्ती में आज से शुरू हुए पंजीकरण, यहाँ जानें पूरी जानकारी व अंतिम डेट 

देश में कुछ समय पहले अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर चर्चा की गई थी। इस कड़ी में आज सरकार ने अग्निवीर वायु भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। सरकार ने बताया की पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई हैं उसके बाद किसी का भी पंजीकरण नहीं हो पाएगा। 
 

Agniveer Vayu Recruitment : देश में कुछ समय पहले अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर चर्चा की गई थी। इस कड़ी में आज सरकार ने अग्निवीर वायु भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। सरकार ने बताया की पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई हैं उसके बाद किसी का भी पंजीकरण नहीं हो पाएगा। 

आइए हम आपकों बताते हैं आवेदन करनें की पूरी जानकारी।आप https:// agnipathvayu. cdac. in वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 2 जुलाई से 2 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हो।शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास विज्ञान संकाय से 12वीं परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेज़ी विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। 

कला या वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ, अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसके अतिरिक्त तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।