{"vars":{"id": "106882:4612"}}

राजस्थान में सड़क परिवहन का तगड़ा विकास, केंद्र सरकार से मिली 342 किलोमीट लंबे एक्सप्रेसवे की मंजूरी 

राजस्थान में 342 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है जो ब्यावर से भरतपुर तक के सफर को पंख लगाने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के हवाले किया गया है और सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है।
 

Rajasthan New Expressway: राजस्थान में 342 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है जो ब्यावर से भरतपुर तक के सफर को पंख लगाने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के हवाले किया गया है और सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है।

जनवरी 2025 में डीपीआर को मंजूरी देने के बाद एनएचएआई ने मार्ग पर भौगोलिक सर्वेक्षण और भूमि चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया है। परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा तय की गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू होगा।

इस राजमार्ग का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि ब्यावर से भरतपुर तक की वर्तमान यात्रा का समय 7-8 घंटे से घटकर 4-5 घंटे रह जाएगा।  ग्रीनफील्ड प्रौद्योगिकी पर आधारित यह राजमार्ग उन क्षेत्रों को जोड़ेगा जो अब तक सड़क नेटवर्क से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं। परिणामस्वरूप, भूमि की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है, जिससे स्थानीय किसानों और भूस्वामियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार इस परियोजना को राज्य के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के रूप में देख रही है।