{"vars":{"id": "106882:4612"}}

 राजस्थान के इन जिलों में होगी तेज तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट जारी 

राजस्थान में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।
 

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।

आपकों बता दे की मौसम विभाग ने आज रात को भी तेज तूफ़ानी बारिश की चेतावनी दी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के मनोहर थाना में 108MM दर्ज हुई। वहीं, धौलपुर के सैंपऊ में 50, भरतपुर के नगर में 38, बांसवाड़ा के सलोपत में 35 एमएम बारिश हुई। वहीं, अलवर के ​थानागाजी में 50, गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 31 और उदयपुर में 36MM बरसात हुई। 

इन जिलों के अलावा सिरोही, चित्तौड़गढ़, करौली, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।टोंक जिले के उनियारा में गलवा नदी के रपटे पर एक युवक तेज बहाव में बह गया। SDRF और सिविल डिफेंस की टीम उसकी तलाश कर रही है।जयपुर में बूंदाबांदी जयपुर में शनिवार को मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा। जयपुर में दिन में हल्के बादल रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।