{"vars":{"id": "106882:4612"}}

राजस्थान से राजधानी तक मौज से कटेगा सफर, इस नए एक्सप्रेसवे का काम हुआ शुरू 

राजस्थान के इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन का काम पूरा हो गया है। उम्मीद है की यह जल्द ही वाहन चालकों के लिए खुल जाएगा। 67 किलोमीटर का यह बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वाहन चालकों के खूब मजे कराने वाला है। अब बस इंतजार इस बात का है की कब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को केंद्र से हरी झंडी मिले और इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरना शुरू करें।  राजमार्ग के उद्घाटन की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है, लेकिन भूमिपूजन समारोह होने की उम्मीद है। परियोजना का निर्माण नवंबर 2024 तक पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें आठ महीने की देरी हो गई।
 

New Expressway: राजस्थान के इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन का काम पूरा हो गया है। उम्मीद है की यह जल्द ही वाहन चालकों के लिए खुल जाएगा। 67 किलोमीटर का यह बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस वाहन चालकों के खूब मजे कराने वाला है। अब बस इंतजार इस बात का है की कब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को केंद्र से हरी झंडी मिले और इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरना शुरू करें।  राजमार्ग के उद्घाटन की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है, लेकिन भूमिपूजन समारोह होने की उम्मीद है। परियोजना का निर्माण नवंबर 2024 तक पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें आठ महीने की देरी हो गई।

निर्माण कार्य जून 2025 के प्रारम्भ में पूरा किया जाना है, जिसके बाद सड़क सुरक्षा परीक्षण और ऑडिट भी पूरा कर लिया जाएगा।जयपुर और दौसा के एनएचएआई अधिकारियों ने कहा, "हमने सभी जरूरी काम पूरे कर लिए हैं। अब हम केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।" दिल्ली-मुंबई राजमार्ग खुलने के बाद जयपुर यातायात को दौसा की ओर मोड़ दिया गया, जिससे कानोता जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। सामान्य दिनों में ट्रैफिक जाम 10 से 20 मिनट तक रहता है, जबकि सप्ताहांत में स्थिति और खराब हो जाती है।

जयपुर-दौसा मार्ग पर भी कुछ स्थानों  पर यातायात समय-समय पर बाधित हो रहा है। इस नए राजमार्ग के खुलने से यातायात की समस्या हल होने की उम्मीद है।बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे के खुलने से जयपुर से दिल्ली, गुड़गांव, सोहना और फरीदाबाद तक यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। जयपुर-आगरा रोड पर बगराना से इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के बाद दिल्ली पहुंचने में महज ढाई से तीन घंटे का समय लगेगा। इस राजमार्ग पर वाहन अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकेंगे।