{"vars":{"id": "106882:4612"}}

राजस्थान के इन 40 शहरों का जोरदार विकास, युवाओं को भी मिलेगा रोजगार 

प्रदेश राजस्थान को विकास के चार चाँद लगने वाले हैं। दरसल मिली जानकारी से पता चला है की राजस्थान के 40 शहरों को डवलपमेंट इन्वेस्टमेंट से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए एक मीटिंग भी रखी हैं जिसमे कई बड़े चहरे शामिल होंगे और इस परियोजना पर चर्चा करके इस कार्य को मंजूरी मिलेगी। 
 

Rajasthan Good News : प्रदेश राजस्थान को विकास के चार चाँद लगने वाले हैं। दरसल मिली जानकारी से पता चला है की राजस्थान के 40 शहरों को डवलपमेंट इन्वेस्टमेंट से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए एक मीटिंग भी रखी हैं जिसमे कई बड़े चहरे शामिल होंगे और इस परियोजना पर चर्चा करके इस कार्य को मंजूरी मिलेगी। 

राजस्थान सरकार ने इस परियोजना के लिए एशियन डवलपमेंट बैंक से 15-16 हजार करोड़ के लों को लेकर कवायद भी शुरू कर दी है।इसमें सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज के काम तो होंगे ही, साथ ही परिवहन कनेक्टिविटी, औद्योगिक डवलपमेंट पर भी काम होगा। इससे स्थानीय स्तर पर भी निवेशकों का जुड़ाव होगा, जिससे रोजगार का दायरा भी बढ़ेगा। 

इस तरह के डवलपमेंट से बड़े शहरों की तरफ पलायन कम या रुकने की संभावना भी बनेगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने लोन और इस संबंध में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक कार्य विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की है।