उद्घाटन से पहले तहस नहस हो गई ये रोड, बारिश के पानी के साथ ही बह गई नई सड़क
Rajatshan Road : राजस्थान में हाल ही में बनी नई रोड से झुंझुनू जिले की जनता परेशान हो चुकी हैं। दरसल राजस्थान में कुछ समय पहले ही नई रोड का निर्माण किया गया हैं। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव ने सड़क का बड़ा हिस्सा अपने साथ ले गया। जिसके चलते नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं।
झुंझुनू जिलें के लोगों ने सरकार पर भी सवाल उठाए हैं क्योंकि अभी तक इस नई सड़क का उद्घाटन भी नहीं हुआ था। रविवार को झुंझुनू के उदयपुरवाटी इलाके में मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई। कटली नदी, जो सीकर, झुंझुनू और चूरू जिलों से होकर गुजरती है, भारी बारिश के बाद उफान पर आ गई।
उदयपुरवाटी के बघुली क्षेत्र में नदी का तेज बहाव इतना प्रबल था कि नई बनी सड़क उसकी चपेट में आ गई।स्थानीय लोगों के लिए यह घटना किसी तमाशे से कम नहीं थी। बघुली और जहाज गांव के लोग सड़क के बहने का नजारा देखने के लिए दौड़े। कई लोगों ने इस घटना के वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक वीडियो में दिखा कि सड़क का हिस्सा ढहने के साथ ही एक बिजली का खंभा भी नदी में समा गया। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए।यह स्टेट हाइवे छह महीने पहले बनाया गया था, जो बघुली और जहाज को नेशनल हाइवे 52 से जोड़ता है। यह हाइवे झुंझुनू और सीकर की कनेक्टिविटी के लिए अहम था। लेकिन, उद्घाटन से पहले ही सड़क का इस तरह बह जाना निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।
लोक निर्माण विभाग की एक टीम जल्द ही इस सड़क का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।कटली नदी बारिश के दिनों में ही उफान पर आती है। हाल के वर्षों में इस नदी के आसपास अतिक्रमण और अवैध रेत-बजरी खनन बढ़ा है। राज्य प्रशासन ने कुछ समय पहले नदी को अतिक्रमण और अवैध खनन से मुक्त कराने के लिए अभियान भी चलाया था। लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर नदी के संरक्षण और सड़क निर्माण की योजना पर ध्यान खींचा है।