{"vars":{"id": "106882:4612"}}

एप्पल ने एक लाख से अधिक ऐप्स हटाए  ऐप स्टोर से, जानिए क्या हैं पूरा मामला 

Apple ने हाल ही में अपने ऐप स्टोर से 1.35 लाख ऐप्स को हटा दिया है। यह कार्रवाई यूरोपीय संघ (EU) के नए डिजिटल सर्विस एक्ट के तहत की गई है। Apple ने ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक की समयसीमा दी थी, जिसके बाद यदि ऐप्स ट्रेडर जानकारी प्रदान करने में असफल होते, तो उन्हें हटाना जरूरी था। इस कदम का उद्देश्य ऐप स्टोर पर ट्रांसपेरेंसी बढ़ाना और यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करना था।
 

Breaking News : Apple ने हाल ही में अपने ऐप स्टोर से 1.35 लाख ऐप्स को हटा दिया है। यह कार्रवाई यूरोपीय संघ (EU) के नए डिजिटल सर्विस एक्ट के तहत की गई है। Apple ने ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक की समयसीमा दी थी, जिसके बाद यदि ऐप्स ट्रेडर जानकारी प्रदान करने में असफल होते, तो उन्हें हटाना जरूरी था। इस कदम का उद्देश्य ऐप स्टोर पर ट्रांसपेरेंसी बढ़ाना और यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करना था।

ऐपल ने ऐप डेवलपर्स को ट्रेडर इंफोर्मेशन देने के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया था. कंपनी की तरफ से कहा गया था कि तय समय पर जानकारी नहीं मिलने पर ऐप्स को बैन कर दिया गया है. अब यूरोपीय संघ (EU) के नियमों का पालन करते हुए कंपनी ने पिछले दो दिनों में यूरोपीय देशों में 1.35 लाख ऐप्स को हटा दिया है. अब जब तक इनसे जुड़ी जानकारी नहीं मिलेगी और ऐपल इसे वेरिफाई नहीं कर लेती, तब तक इन ऐप्स पर पाबंदी लागू रहेगी. ऐप स्टोर की लॉन्चिंग के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

यूरोपीय संघ के नियमों के तहत ऐप डेवलपर्स के लिए "ट्रेड स्टेटस" बताना अनिवार्य है. इसका मतलब है कि ऐप स्टोर पर अपनी ऐप लिस्ट कराने के लिए डेवलपर्स को अपना एड्रेस, फोन नंबर और ईमेल जैसी जैसी जानकारी देनी होगी. अगर यह जानकारी नहीं दी जाती है तो ऐप को बैन कर दिया जाएगा. बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए यूरोप में डिजिटल सर्विस एक्ट लाया गया है. इसे टेंपरेरी तौर पर 2023 में लागू हुआ था और 17 फरवरी, 2025 से यह पूर्ण तौर पर लागू हो गया है. इसकी अनुपालना के लिए ऐपल ने ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक का समय दिया था.