लूट लो मौका इस दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर मिल रहा हैं बड़ा डिस्काउंट, देखों पूरी डिटेल्स
Diwali Offers : कंपनी के अलावा दुकानदारों के स्तर से भी दिवाली पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है। धनतेरस की भीड़ से बचने के लिए अभी से मनपसंद आइटम की बुकिंग कराने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। धनतेरस के दिन होम डिलीवरी मिल जाएगी। इससे ग्राहक व दुकानदार दोनों धनतेरस की भीड़ से बचने का फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रानिक्स आइटम की खरीदारी पर कंपनियों ने मेगा लकी ड्रा भी निकालने की योजना है।
यही नहीं बिना ब्याज के किस्तों पर इलेक्ट्रानिक्स आइटम की खरीदारी का ऑफर भी ग्राहकों को लुभा रहा है। जीरो डाउन पेंमेंट पर भी यह सुविधा मिल रही है। इससे ग्राहकों का एलईडी, फ्रिज, एसी, माइक्रोवेब, वाशिंग मशीन खरीदने का सपना इस दिवाली पूरा होगा। शहर के प्रिया इलेक्ट्रानिक्स ग्रुप के पार्टनर अभिषेक गुप्ता बताते हैं कि कम्पनियों ने इस बार ऑनलाइन के मुकाबले रिटेल आउटलेट को ज्यादा महत्व दिया है। ऑनलाइन मिलने वाले सभी इलेक्ट्रानिक्स प्रोडेक्ट दुकान पर ऑनलाइन से कम दाम में मिल रहे हैं। इतना ही नहीं एलईडी, फ्रिज आदि ऑनलाइन लेने पर एक साल की वारंटी है तो दुकान से खरीदने पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है। साथ में एक साल का बीमा भी फ्री है।
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर सभी ऑफर के बाद 26 फीसदी तक कैशबैक भी मिल रहा है। देश के किसी भी क्षेत्र के रहने वाले नागरिक अब शहर से फाइनेंस की सुविधा ले सकते हैं। आकर्षक लकी ड्रा भी रखा गया है। उदाहरण के तौर पर एलजी प्रोडेक्ट के लकी ड्रा के विजेता को छह लाख रुपये तक का इलेक्ट्रानिक्स आइटम का पैकेज मिलेगा। रुधौली के इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी रतन कुमार, बभनान के अभिषेक जायसवाल ने बताया कि दिवाली पर खरीदारी करने पर स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। दिवाली में बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।