{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Brother Sister Affair : ऐसा भी क्या...,बहन भाई ने आपस मे ही रचा ली शादी, पिता ने रोकर बताई पूरी बात;जानिए क्या है पूरा मामला

 

Brother Sister Affair :  यूपी के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की शादी के पहले अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।

इतना ही नहीं वो अपने साथ पैसे और गहने लेकर गई है। जानकारी होने पर उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की जिस लड़के के साथ गई है वो उसका चचेरा भाई है।

मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 23 मार्च को गांव का ही एक लड़का उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

लड़की घर में शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये और जेवर भी साथ ले गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

पीड़ित पिता ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

पीड़ित पिता ने कहा, "इसी साल 2 मई को बेटी की शादी है। वहीं, लड़के के घरवालों से पूछने पर वो कुछ जानकारी नहीं दे रहे हैं"। इसके बाद पुलिस में शिकायत कर आरोपी

लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

मामले में चिल्ला थाना प्रभारी का बयान

पुलिस के मुताबिक, जिस लड़के पर परिवार ने आरोप लगाया है वो लड़की का चचेरा भाई है। इस पूरे प्रकरण में चिल्ला थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि एक लड़की लड़के के साथ लापता हुई है।

शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लड़की का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।