भारतीय बाजार में गुरिल्ला 450 नए अवतार में हुई लॉन्च, देखें इसके फीचर्स व कीमत
Royal Enfield Guerrilla 450 : रॉयल एनफील्ड की बाइक गुरिल्ला 450, जो हमेशा से युवाओं के बीच एक शानदार क्रेज रही है, अब अपने नए Peix Bronze रंग के साथ और भी आकर्षक हो गई है। यह नया रंग सिर्फ Dash वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख 49 हजार रुपये है। यह नया कलर इस बाइक को एक प्रीमियम और दमदार लुक दे रहा है।
रॉयल एनफील्ड ने गुरिल्ला 450 में Peix Bronze कलर को जोड़ा है, जो कि इस बाइक के Dash वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव होगा। इसके साथ ही, अब स्मोक सिल्वर कलर भी डैश वेरिएंट में उपलब्ध है, जो पहले केवल बेस-स्पेक एनॉलॉग वेरिएंट तक सीमित था। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की डिमांड पर इस नए रंग को डैश वेरिएंट में पेश किया गया है, ताकि यह बाइक और भी आकर्षक बन सके।
वेरिएंट्स और उनके फीचर्स
Analogue 2,39,000 बेसिक फीचर्स, सिल्वर स्मोक कलर सिल्वर स्मोक
Dash 2,49,000 डिजिटल डिस्प्ले, Peix Bronze और स्मोक सिल्वर कलर Peix Bronze, स्मोक सिल्वर
Flash 2,54,000 TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बोल्ड कलर्स
Royal Enfield Guerrilla 450 का पावरट्रेन
गुरिल्ला 450 के इंजन और मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही Sherpa 450 इंजन लगाया गया है, जो Himalayan 450 में भी शानदार परफॉर्मेंस दे रहा है। यह 452 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो बाइक को 8,000 rpm पर 39.52 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इंजन स्पेसिफिकेशन
452cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड
39.52 bhp @ 8,000 rpm
40 Nm @ 5,500 rpm
6-स्पीड, स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ