{"vars":{"id": "106882:4612"}}

भारतबना दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट शटडाउन देश, जानें क्यों होती हैं इंटरनेट सेवाए बंद 

भारत में इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गई हैं। 2024 में, भारत ने इंटरनेट शटडाउन के मामले में एक गंभीर स्थिति का सामना किया, हालांकि, म्यांमार ने इस सूची में पहले स्थान पर रहते हुए भारत को थोड़ा पीछे छोड़ दिया। एक्सेस नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 84 बार इंटरनेट शटडाउन के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि म्यांमार ने 85 बार इंटरनेट सेवा बंद करने का रिकॉर्ड बनाया।
 

Breaking News : भारत में इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गई हैं। 2024 में, भारत ने इंटरनेट शटडाउन के मामले में एक गंभीर स्थिति का सामना किया, हालांकि, म्यांमार ने इस सूची में पहले स्थान पर रहते हुए भारत को थोड़ा पीछे छोड़ दिया। एक्सेस नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 84 बार इंटरनेट शटडाउन के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि म्यांमार ने 85 बार इंटरनेट सेवा बंद करने का रिकॉर्ड बनाया।

भारत में इंटरनेट शटडाउन के कारण

जब भी देश में बड़े प्रदर्शन होते हैं, सरकार इंटरनेट को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश देती है ताकि प्रदर्शनों से जुड़ी जानकारी और अफवाहें फैलने से रोकी जा सकें। सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के समय इंटरनेट बंद करने की घटनाएं आम हो जाती हैं, ताकि लोगों के बीच अफवाहों और दुष्प्रचार से तनाव को बढ़ने से रोका जा सके। कुछ राज्यों में परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए इंटरनेट बंद किया जाता है, खासकर वे क्षेत्र जहां नकल करने की घटनाएं अधिक होती हैं। चुनावों के दौरान भी इंटरनेट शटडाउन किए जाते हैं ताकि कोई चुनावी हिंसा या अनचाहे असर से बचा जा सके।

भारत में इंटरनेट शटडाउन के आंकड़े

84 बार इंटरनेट शटडाउन: भारत में 2024 में 84 बार इंटरनेट शटडाउन किए गए। इसमें सबसे ज्यादा बार मणिपुर (21 बार) में इंटरनेट बंद किया गया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 12-12 बार इंटरनेट बंद किया गया।

दुनिया में इंटरनेट शटडाउन की स्थिति

म्यांमार            85 बार
भारत              84 बार
पाकिस्तान       21 बार
रूस               13 बार
यूक्रेन              7 बार
फिलिस्तीन       6 बार
बांग्लादेश         5 बार