Khelorajasthan

5 सरकारी नौकरियों को ठुकराकर बनी IRS अफसर! कुछ ऐसी है प्रिया मीणा की कहानी 

 
success story

success story : राजस्थान के कोटा की प्रिया मीना ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से ग्रेजुएशन किया और IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। कड़ी मेहनत और कई कोशिशों में नाकामी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

प्रिया मीना ने 5 सरकारी नौकरियां ठुकराईं

प्रिया मीना ने अपने एक वीडियो में कहा कि UPSC में लगातार नाकामी मिलने के बाद वह बहुत निराश थीं। उन्होंने सोचा कि अगर UPSC में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह आगे क्या करेंगी? फिर उन्होंने दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी की। लेकिन उन्होंने UPSC की तैयारी नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो, SBI PO और IBPS PO के एग्जाम पास किए।

RBI में मैनेजर के पद पर निभाई ड्यूटी

UPSC की तैयारियों के बीच प्रिया ने RBI ग्रेड B का एग्जाम भी दिया। पहले दो अटेम्प्ट चौंकाने वाले थे, रिजेक्ट हो गईं। लेकिन तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने ऐसा कमबैक किया कि रिजल्ट देखकर खुद प्रिया भी मुस्कुरा दीं। 2024 में प्रिया RBI में मैनेजर पोस्ट के लिए सेलेक्ट हो गईं। अप्रैल 2024 से अगस्त 2025 तक प्रिया ने RBI के लिए काम किया।