हरियाणा के इस जिले की गाय ने बनाया अपना नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में दिया 87 किलो से ज्यादा दूध
Haryana News: हरियाणा में करनाल जिले में एक किसान की गाय ने इतिहास रच दिया है। गाय ने 24 घंटे में 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर एशिया में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नया रिकॉर्ड बना दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गाय का नाम ‘सोनी’ है और उसने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल में आयोजित डेयरी मेले में दर्ज की गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली गाय ने 70 किलो 548 ग्राम दूध दिया है।
हरियाणा के इन युवाओं मिलेंगे 9240 रुपए महीने, बस रोजाना 2 घंटे प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना
खबरों की मानें, दो ये दोनों गाय एक ही किसान सुनील मेहला की हैं। ये हॉल्स्टीन फ्रिसियन (HF) नस्ल की हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उनकी डेयरी की गाय ने ही लगातार दूसरी बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
फरवरी में लगा था मेला
खबरों की मानें, तो झिंझाड़ी गांव के सुनील मेहला ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक डेयरी मेला लगा था। यह मेला करनाल के NDRI में आयोजित हुआ था। इस दौरान उनकी गाय ने 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
हरियाणा वासियों के लिए गुड न्यूज! खाटू श्याम और बालाजी के लिए शुरू होगी नई हेलीकॉप्टर सेवा
इससे पहले 2024 में उनकी ही डेयरी की गाय ने 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी दूसरी गाय सोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। NDRI की ओर से से इसका रिजल्ट जारी किया गया है।