दिल्ली की महिलाओं के लिए इनाम जीतने का सुनहरा अवसर, दिल्ली मित्रों ने निकला अनोखा खेल

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर महिला यात्रियों के लिए एक अनोखा और रोमांचक आयोजन तैयार किया है। इस खास आयोजन में महिलाएं न सिर्फ मेट्रो स्टेशन पर कला का प्रदर्शन कर सकती हैं, बल्कि वे सुडोकू प्रतियोगिता जैसी मजेदार गतिविधियों में भी भाग लेकर पुरस्कार जीत सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना और उन्हें एक सकारात्मक, रचनात्मक अनुभव प्रदान करना है।
आयोजन का शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने इस आयोजन की जानकारी दी है। वे बताते हैं कि इन खास गतिविधियों का आयोजन राजीव चौक, विश्वविद्यालय और दिल्ली हाट-आईएनए मेट्रो स्टेशनों पर किया जाएगा। यह आयोजन 28 फरवरी, 3 और 4 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा।
इस आयोजन में सबसे आकर्षक गतिविधि कंकड़ कला (Pebble Art) है, जिसमें महिलाएं अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकती हैं। वे कंकड़ों पर अपनी कला बनाईंगी और बेहतरीन कृतियों को दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए सुडोकू प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जहां वे अपनी बौद्धिक क्षमता का परीक्षण कर सकती हैं।
ऑनलाइन क्विज
इसके साथ ही, दिल्ली मेट्रो ने ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया है, जो 28 फरवरी से 4 मार्च तक मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" (@OfficialDMRC) पर होगा। इसमें भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों को दैनिक आधार पर पुरस्कार मिलने का मौका मिलेगा।
विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार
5 मार्च को दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर सुडोकू प्रतियोगिता और ऑनलाइन क्विज के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। विजेताओं को प्रशंसा पत्र और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।