आरुषि शर्मा ने बिना कोचिंग क्लियर किया UPSC एग्जाम, यहां देखें उनकी सफलता की कहानी
Succes Story : UPSC की परीक्षा, जिसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, को पास करना हर किसी का सपना होता है। इस परीक्षा को पास करना केवल कुछ ही चुनिंदा लोगों के लिए संभव होता है, और आरुषि शर्मा का नाम उन कुछ चुनिंदा लोगों में शामिल है। मेरठ की रहने वाली आरुषि शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
आरुषि की प्रेरणा देने वाली यात्रा
आरुषि शर्मा का जन्म मेरठ में हुआ था, और उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। हालांकि इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगता था, और इसके बाद उन्होंने अफसर बनने की ठान ली।
आरुषि का मानना था कि कुछ नया और खास किया जाए। इसी सोच के साथ वह दिल्ली आईं और यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इस दौरान उन्होंने कोचिंग क्लासेस से दूरी बनाई और सोशल मीडिया और दोस्तों से भी दूरी बना ली, ताकि उनकी पूरी एकाग्रता परीक्षा की तैयारी पर हो सके।
आरुषि ने शुरूआत में कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष के परिणामस्वरूप, वह साल 2021 में चयनित हुईं, और उन्हें इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस (IIS) की पोस्ट मिली।
आरुषि शर्मा का आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प
आरुषि शर्मा को आईआईएस की पोस्ट मिलने के बाद भी संतुष्टि नहीं हुई, क्योंकि उनका असली लक्ष्य और भी ऊंचा था। उन्होंने अगले साल, 2022 में फिर से यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार उनकी रैंक 402 थी। इस सफलता के बाद उन्हें इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की पोस्ट मिली। आरुषि ने यह साबित किया कि यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट हो और आप दिल से मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलती है।
