Khelorajasthan

एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, यात्रियों को तुरंत उतारा गया कोलकाता 

एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतारना पड़ा। फ्लाइट के इंजन में ओवरहीटिंग और मैकेनिकल समस्या मिलने के कारण पायलट ने आगे की उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। इस घटना से यात्रियों में चिंता की लहर दौड़ गई है, जबकि एयर इंडिया प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराने और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई की उड़ान को रद्द करने का फैसला किया। फिर 240 यात्रियों के साथ 14 क्रू मेंबर को विमान से उतार लिया गया।
 
एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, यात्रियों को तुरंत उतारा गया कोलकाता 

Air India Flight : एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतारना पड़ा। फ्लाइट के इंजन में ओवरहीटिंग और मैकेनिकल समस्या मिलने के कारण पायलट ने आगे की उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। इस घटना से यात्रियों में चिंता की लहर दौड़ गई है, जबकि एयर इंडिया प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराने और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई की उड़ान को रद्द करने का फैसला किया। फिर 240 यात्रियों के साथ 14 क्रू मेंबर को विमान से उतार लिया गया।

इस कारण भेज दिया गया प्लैन को वापिस 

कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान में दिक्कत पाए जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए उसे रोक दिया गया है। विशेषज्ञों की टीम विमान की मरम्मत और जांच में जुटी है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एयर इंडिया ने बताया कि मुआवजा और रिफंड प्रक्रिया के लिए यात्रियों से भी संपर्क किया जाएगा। सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI9695 को शाम 6.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। 

एकबार पहले भी आई थी ये समस्या 

इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान एआई315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांग में उतर गया। रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुए ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ मिनट बाद ही वापस हीथ्रो लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में खराबी के संकेत मिले। वहीं, जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के विमान के पहियों से धुआं निकलता देखा गया। मौके पर पहुंची एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ) की टीम ने सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं पर काबू पाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।