Khelorajasthan

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगाया 3.19 लाख का जुर्माना

बिहार के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा के पास बुधवार को ज़िला प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) ने किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अमन समीर के स्पष्ट निर्देशों के बाद की गई, जिसका उद्देश्य अवैध खनन, ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की अनियमितता पर लगाम लगाना है।
 
Bihar News

Bihar News: बिहार के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर कोपा के पास बुधवार को ज़िला प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) ने किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अमन समीर के स्पष्ट निर्देशों के बाद की गई, जिसका उद्देश्य अवैध खनन, ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की अनियमितता पर लगाम लगाना है।

यह कार्रवाई छपरा-सीवान हाईवे पर कोपा के पास की गई, जहां 250 से अधिक ट्रक व अन्य व्यवसायिक वाहन देखे गए। अभियान का नेतृत्व सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) ने किया। जांच के दौरान वाहनों की कागजात वैधता, ओवरलोडिंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई। 

इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने 3 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया, "सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण व टैक्स वसूली को लेकर जिले में यह कार्रवाई की जा रही है।