हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा बदलाव, 2 दिन होगी झमाझम बरसात और इन जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी
Haryana News: हरियाणा के लोग पिछले काफी समय से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। इस बीच, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी से आम जनता को कुछ राहत मिलेगी। विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 10 अप्रैल को कई इलाकों में बारिश की संभावना है और 11 अप्रैल को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, इससे पहले 6, 7, 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया था।
Haryana: मैरिज सर्टिफिकेट बनाना हुआ बेहद आसान, अब बस इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानें
इन जिलों में लू की चेतावनी
आईएमडी चंडीगढ़ ने कहा कि रविवार को हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव का पीला अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 8 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।
तापमान और बढ़ेगा
मौसम विभाग ने उन जिलों के नाम जारी नहीं किए हैं जहां 9 और 10 अप्रैल को लू चलने की आशंका है। विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगर कल 05 अप्रैल के तापमान की बात करें तो कल करनाल जिला 13.8°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। शेष जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।