हरियाणा को मिली बड़ी सौगात! होली से पहले शुरू होगा इस नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य
Haryana Highway News: हरियाणा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। होली से पहले अलीगढ़- पलवल नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि यह हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और अलीगढ़ को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस हाईवे के निर्माण से यातायात में सुधार होगा और समय की बचत भी होगी।
1361 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के बनने से अलीगढ़ से हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सीडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।
इस परियोजना के तहत एनएचएआई द्वारा 46 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य खेरेश्वर चौराहा से शुरू होगा। इस उद्देश्य के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 281 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा, जिसमें से 100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा हो चुका है।
वहीं, 700 किसानों के बीच 100 करोड़ रुपये का मुआवजा भी वितरित किया गया। 280 किसानों के लिए 40 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं तथा 1200 किसानों की मुआवजा मांग शासन को भेज दी गई है। इसके अलावा जट्टारी में 33 किलोमीटर बाईपास का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। टोल प्लाजा का निर्माण राजपुर गांव खैर में किया जाएगा। खैर से कांडला तक 10 किलोमीटर तथा जट्टारी से आगे लगभग 3 किलोमीटर तक 4 लेन सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एनएचएआई के पीडी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अलीगढ़-पलवल एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य होली से पहले शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्य कार्यकारिणी को जिम्मेदारी दी गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को 100 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है तथा शेष राशि के लिए प्रक्रिया जारी है।
अलीगढ़-पलवल नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस परियोजना से न केवल यातायात की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक लाभ भी होंगे। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो होली से पहले इस परियोजना का कार्य शुरू हो जाएगा, जो हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी।
