Khelorajasthan

हरियाणा वासियों को मिली बड़ी सौगात, इस शहर को मिला बाईपास और एक हजार गांवों की पक्की होगी फिरनियां

 
 

Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार पूरे राज्य के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस संदर्भ में गांवों की गलियों को न केवल पक्का किया जाएगा, बल्कि स्ट्रीट लाइटें लगाकर उन्हें दूधिया रोशनी से जगमगाया भी जाएगा। पहले चरण में 1,000 गांवों की सड़कें पक्की करने का निर्णय लिया गया है। इन गांवों को सभी जिलों की आई सूची से चिह्नित किया गया है।

पंचायत मंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का मुद्दा उठाया। जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि बादली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भी सर्वेक्षण करवाया गया है। उन्होंने सर्वेक्षण रिपोर्ट और तस्वीरें सदन के पटल पर रखीं।

UP में इस जिले के बनेगी नई टाउनशिप, प्रथम चरण में पांच गांवों की जमीन का अधिग्रहण, जानें पूरा प्रोजेट

पंचायत मंत्री के दावों को खारिज करते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें गलत रिपोर्ट दी है। निर्वाचन क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं जहां लंबे समय से बाढ़ का पानी भरा हुआ है और लोगों को वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हस्तक्षेप के बाद पंचायत मंत्री ने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे और सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

पिहोवा से कांग्रेस विधायक मंदीप सिंह चट्ठा ने विधानसभा में पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक की खस्ताहाल सड़क का मुद्दा उठाया। जवाब में लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि 22.5 किलोमीटर लंबी सड़क का 5 किलोमीटर हिस्सा एकदम सही है। 5 किलोमीटर खंड पर निर्माण कार्य चल रहा है और शेष खंड पर भी एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। विधायक के आग्रह पर उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

गडकरी ने बाईपास निर्माण को मंजूरी दी कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में रिंग रोड निर्माण का मुद्दा उठाया। जवाब में रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। गडकरी ने कुरुक्षेत्र में बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा के इन सैकड़ों गांवों से होकर 350 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन, ये रहेगा रूट मैप

कुरुक्षेत्र के धार्मिक महत्व को बताते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि गीता जयंती के अलावा अन्य कई अवसरों पर यहां भारी भीड़ होती है। पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। इसलिए शहर में रिंग रोड का निर्माण जरूरी है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रिंग रोड के लिए सर्वेक्षण करवाया जाएगा तथा यदि आवश्यक हुआ तो इस संबंध में केन्द्रीय मंत्रालय से परामर्श किया जाएगा।