Khelorajasthan

हरियाणा BPL परिवारों को लेकर आई बड़ी खबर! ये अपात्र लोग भी ले रहे BPL सेवा का लाभ, जानें क्या आप है पात्र?

 
 

Haryana News: हरियाणा विधानसभा में बीपीएल धारकों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठने के बाद हिसार में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से छेड़छाड़ करना मुश्किल हो जाएगा।

इसलिए प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र में कम आय दिखाने वालों पर नकेल कसने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया है। सर्वेक्षण में कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आए।

हरियाणा का बजट आज सीएम करेंगे पेश, बेरोजगारों को मिलेगा CM का नायब तोहफा साथ होंगे कई बड़े ऐलान

पीपीपी में लोग आय कम दिखाते हैं, जबकि मकान बहुमंजिला होता है। इसलिए, प्रशासन पीपीपी धारकों की सूची का चयन करके सर्वेक्षण कर रहा है। हर माह ब्लॉकवार सूची तैयार की जाती है।

जो लोग सरकार को चूना लगा रहे हैं, प्रशासन की टीम मौके पर जाकर पता लगाती है। सर्वे में पाया गया कि किसी के पास 2 से 3 मंजिला मकान है, तो किसी की वार्षिक आय 5 से 6 लाख रुपये है।

हरियाणा के हिसार HAU में आज से लगेगा कृषि मेला 2025, किसानों को मिलेंगे ये बड़े लाभ

एक तरह से अपात्र लोग प्रशासन और सरकार को चूना लगा रहे हैं। जब उन्होंने इन लोगों के बहुमंजिला मकान को देखा तो टीम भी दंग रह गई। अधिकांश लोगों ने खेतों में घर बना लिए हैं।

अब टीम ने इन लोगों पर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी है। एडीसी कार्यालय ने सत्यापन के बाद रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेज दी है।