Khelorajasthan

हरियाणा में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब  पढ़ना होगा एक और नया विषय

हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी अपडेट आई हैं। हरियाणा सरकार ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को योग को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में नए शिक्षक की तैयारियां तेज हो गई है। हरियाणा सरकार ने योग का विषय शामिल करनें के लिए हरियाणा सरकार ने शिक्षा बोर्ड के साथ के साथ चर्चा करके नए विषय का गठन किया हैं। 
 
हरियाणा में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब  पढ़ना होगा एक और नया विषय

Haryana : हरियाणा में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी अपडेट आई हैं। हरियाणा सरकार ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को योग को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में नए शिक्षक की तैयारियां तेज हो गई है। हरियाणा सरकार ने योग का विषय शामिल करनें के लिए हरियाणा सरकार ने शिक्षा बोर्ड के साथ के साथ चर्चा करके नए विषय का गठन किया हैं। 

हरियाणा सरकार ने बताया हैं की ये विषय छात्रों के लिए बेहद जरूरी हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार ने कमेटी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित समयावधि के भीतर इस कमेटी को अपनी फाइनल रिपोर्ट शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होगी.

 बता दें कि हरियाणा सरकार कक्षा पहली से 10वीं तक योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में पहले ही शामिल कर चुकी हैं.अब योग, खेल व अन्य विषयों को सम्मिलित करते हुए पाठ्यक्रम तैयार कर औपचारिक रूप से परीक्षाएं भी आयोजित की जाएगी. इससे बच्चों को बचपन से ही योग को समझने और जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिलेगी. 

साथ ही, सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का फैसला भी लिया गया है.इसके लिए पीएम माडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के 25 हजार कर्मचारियों को योग शिक्षक बनाया जा चुका है. राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए नारायणगढ़ या आसपास के क्षेत्र में जमीन चिह्नित की जा रही है.