Khelorajasthan

दिल्ली की जनता के लिए बड़ी खबर,  इन इलाकों में पहले ही स्टोर कर लें पानी

दिल्ली में जल संकट एक बार फिर सामने आया है और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति में रुकावट की चेतावनी दी है। पाइपलाइन के एनुअल मेंटिनेंस के कारण कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि यह मेंटिनेंस कार्य 4 और 5 मार्च को किया जाएगा। इसलिए लोगों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे अपनी आवश्यकतानुसार पानी का स्टॉक कर सकें।
 
दिल्ली की जनता के लिए बड़ी खबर,  इन इलाकों में पहले ही स्टोर कर लें पानी

Delhi News : दिल्ली में जल संकट एक बार फिर सामने आया है और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति में रुकावट की चेतावनी दी है। पाइपलाइन के एनुअल मेंटिनेंस के कारण कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि यह मेंटिनेंस कार्य 4 और 5 मार्च को किया जाएगा। इसलिए लोगों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे अपनी आवश्यकतानुसार पानी का स्टॉक कर सकें।

दिल्ली जल बोर्ड ने उन इलाकों की सूची जारी की है जहां जलापूर्ति बाधित रहेगी। ये इलाके मुख्य रूप से दक्षिणी दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के कुछ हिस्सों में स्थित हैं। 

4 और 5 मार्च को प्रभावित होने वाले इलाकों की सूची

एयरपोर्ट
शाहाबाद मोहम्मदपुर
एयरपोर्ट स्टेशन और आसपास के इलाके
वसंत कुंज
छतरपुर
जसोला
नेहरू कैंप
रघुवीर नगर
गीता कॉलोनी
लक्ष्मी नगर
रमेश पार्क
मयूर विहार फेज-1 एलआईजी फ्लैट्स
मालवीय नगर
खानपुर गांव

जलापूर्ति में देरी के कारण

जल बोर्ड के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में जहां अंडरग्राउंड टैंक से पानी सप्लाई होता है, वहां सफाई और मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। 4 और 5 मार्च को इस टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, जिससे इन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।