Khelorajasthan

हरियाणा होते हुए पंजाब के अमृतसर तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, किसानों को मिलेगा मोटा पैसा

 
 
Bullet Train

Haryana News: दिल्ली और पंजाब अब रफ्तार की नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं। नई दिल्ली से हरियाणा होते हुए पंजाब के अमृतसर तक बुलेट ट्रेन अब आपकी यात्रा आसान बनाएगी।

केंद्र सरकार ने दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दे दी है और व्यापक सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन बुलेट की गति से चलेगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा तथा औसत गति 250 किमी प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन एक बार में 750 यात्रियों को ले जा सकेगी।

हरियाणा में एक बार फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश की जताई संभावना

बुलेट ट्रेन दिल्ली से अमृतसर तक 465 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय करेगी, जबकि वर्तमान में यह दूरी तय करने में 6-7 घंटे लगते हैं। परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹61,000 करोड़ होगी। इस ट्रेन से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के 343 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। सरकार ने किसानों को उनकी जमीन के बदले पांच गुना अधिक मुआवजा देने का वादा किया है।

हरियाणा में एक बार फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश की जताई संभावना

हालाँकि, कुछ किसान और भूस्वामी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियां ​​किसानों के साथ बैठकें कर रही हैं और उन्हें परियोजना के लाभों के बारे में समझा रही हैं।

व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा इस बुलेट ट्रेन परियोजना से हरियाणा और पंजाब के कई शहरों को दिल्ली से जोड़ने में सीधा लाभ मिलेगा। पानीपत, अंबाला, लुधियाना और जालंधर औद्योगिक शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से अमृतसर की यात्रा मात्र 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। इससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से हजारों नौकरियां पैदा होंगी। बुलेट ट्रेन बिजली से चलेगी, जिससे प्रदूषण भी कम होगा। इस परियोजना से हरियाणा और पंजाब को सीधा लाभ होगा।

हरियाणा के इन जिलों में रुकेगी ट्रेन प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन दिल्ली से चलकर हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों में रुकेगी। इसके निर्धारित पड़ाव इस प्रकार हैं: दिल्ली सोनीपत पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र अंबाला चंडीगढ़ लुधियाना जालंधर अमृतसर