CET 2022 अभ्यर्थी CET 2025 रजिस्ट्रेशन में न करें ये बड़ी गलती, वरना रद्द हो जाएगा फॉर्म
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2022 में भाग ले चुके अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आयोग के अनुसार, कई पुराने उम्मीदवार CET 2025 के लिए नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है।
Jun 3, 2025, 11:06 IST

Haryana CET Big Update: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2022 में भाग ले चुके अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आयोग के अनुसार, कई पुराने उम्मीदवार CET 2025 के लिए नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है।
आयोग का निर्देश
अगर आपने 2022 में CET परीक्षा दी थी, तो CET 2025 के लिए नया पंजीकरण (New Registration) नहीं करना है। आपको केवल वही पुरानी जानकारी भरनी है जो आपने 2022 में दी थी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 2022 के CET अभ्यर्थी यदि CET 2025 में नया रजिस्ट्रेशन करते हैं और पुराने विवरण नहीं भरते, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।