Khelorajasthan

नगर परिषद चुनाव के चलते चित्रा सरवारा दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानिए भाजपा पार्टी के नेताओं का हाल 

अंबाला कैंट नगर परिषद चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है, खासकर जब चित्रा सरवारा, जो पहले दो विधानसभा चुनावों में मंत्री अनिल विज को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं, ने चेयरपर्सन पद समेत सभी 32 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चित्रा सरवारा का दावा है कि अब इस नगर परिषद चुनाव में "छोटी सरकार" में बदलाव की आंधी आएगी, और उनके उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देंगे।
 
नगर परिषद चुनाव के चलते चित्रा सरवारा दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानिए भाजपा पार्टी के नेताओं का हाल 

Haryana News : अंबाला कैंट नगर परिषद चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है, खासकर जब चित्रा सरवारा, जो पहले दो विधानसभा चुनावों में मंत्री अनिल विज को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं, ने चेयरपर्सन पद समेत सभी 32 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चित्रा सरवारा का दावा है कि अब इस नगर परिषद चुनाव में "छोटी सरकार" में बदलाव की आंधी आएगी, और उनके उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देंगे।

चित्रा सरवारा ने बताया कि उन्होंने चेयरपर्सन समेत सभी वार्डों से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। छोटी सरकार कही जाने वाली नगर परिषद में इस बाद बदलाव की आंधी चलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें पुरजोर समर्थन दिया था।इसी तरह अब निकाय चुनाव में भी उनके उम्मीदवारों की जीत होगी। चित्रा सरवारा ने छोटी सरकार पर कब्जा करने के लिए 30 वार्डों से उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाजपा उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देकर बड़ी जीत हासिल करेंगे।

चित्रा सरवारा ने बताया कि अम्बाला छावनी आरक्षित सीट से चेयरपर्सन के लिए मनदीप कौर हमारी प्रत्याशी के साथ- साथ वार्ड नंबर 1 से रंजीत कुमार सोनू गुज्जर, वार्ड नंबर 2 से रुचि चौधरी, वार्ड नंबर 3 से लता रानी, वार्ड नंबर 4 से गीता लोहट, वार्ड नंबर 5 से सुशील कुमार, वार्ड नंबर 6 से संदीप शर्मा दीप्पी, वार्ड नंबर 7 से सुरेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर 8 से रोहताश लाल बत्तरा, वार्ड नंबर 9 से सुषमा मनचंदा, वार्ड दस से अश्वनी कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 11 से नीलम कश्यप, वार्ड नंबर 12 से जसविंद्र धीमान

वार्ड नंबर 13 से अंजू बाला, वार्ड नंबर 14 से अंडाला सिंह अंजू सिंह, वार्ड नंबर 15 से निशा परमार, वार्ड नंबर 16 से रवनीत कौर, वार्ड नंबर 17 से पूजा, वार्ड नंबर 18 से राजन कलसी, वार्ड नंबर 19 से जयप्रकाश जेपी, वार्ड नंबर 20 से रजनी रानी, वार्ड नंबर 21 दलबीर सिंह, वार्ड नंबर 22 से सुरेंद्र सिंह आहलुवालिया बंटी, वार्ड नंबर 23 से अमन कुमार, वार्ड नंबर 25 से राहुल सोनकर वीरू, वार्ड नंबर 26 से संजीव शर्मा लवली, वार्ड नंबर 27 से आदित्य गोयल, वार्ड नंबर 28 से मीनाक्षी मनचंदा, वार्ड नंबर 30 से एडवोकेट अनीता सरगोधे, वार्ड नंबर 31 से रेणू बाला, वार्ड नंबर 32 से विभा खन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है।