हरियाणा में आने वाले 3 दिन चलेगी शीतलहर! इस दिन तक से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Haryana News: हरियाणा में सर्द हवाओं ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के कारण राज्य में अधिकतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बीच रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
यमुनानगर में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सिरसा में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि यह और भी कम हो सकता है। दिन में धूप खिलने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मार्च तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहेगा
9 और 12 मार्च को एक के बाद एक कुछ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे राज्य में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड अपना असर कम कर देगी और होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा। विशेषज्ञों ने किसानों को अगले तीन-चार दिनों तक अपने खेतों में सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।