Khelorajasthan

Delhi 4 Lane Corridor: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, 454 करोड़ की लागत से बनेगा 61 किमी लबा कॉरिडोर

 
Delhi 4 Lane Corridor:

Delhi 4 Lane Corridor: साउथ-वेस्ट, वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली के बीच सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी के लिए, नजफगढ़ ड्रेन पर करीब 61 km लंबा चार-लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इसकी फीजिबिलिटी स्टडी की जाएगी।

ड्रेन के चौड़े हिस्सों में सरफेस रोड बनाने का भी ऑप्शन है। पहले, दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ ड्रेन पर 61 km लंबी सड़क बनाने का प्लान बनाया था। यह प्रोजेक्ट अब PWD को ट्रांसफर कर दिया गया है।
PWD अधिकारियों के मुताबिक, ढांसा बॉर्डर से वजीराबाद तक ड्रेन का हिस्सा करीब 37-38 km लंबा है। 31 km के हिस्से को सिग्नल फ्री कॉरिडोर के तौर पर डेवलप करने का प्लान है।

पहले, सड़क बनाने का काम इरिगेशन एंड फ्लड डिपार्टमेंट को करना था, लेकिन 20 जुलाई को हुई मीटिंग के बाद यह प्रोजेक्ट PWD को सौंप दिया गया। अधिकारियों का दावा है कि कॉरिडोर से ढांसा बॉर्डर से वजीराबाद तक की दूरी तय करने में करीब 30-32 मिनट लग सकते हैं। अभी इसमें दो से ढाई घंटे लगते हैं।