दिल्ली वालों भीगने के लिए हो जाओ तैयार, इस समय शुरू होगी तेज बारिश
India Weather Update: देश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा हैं। कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बारिश और कभी तो तेज धूप भी निकल जाती है। मौसम में लगातार बदलाव के बाद आज फिर से मानसून में बदलाव देखने को मिलने वाला है।
आपको बता दे की आज सुबह से ही बादल छाए हुए है जिसके चलते मौसम विभाग ने कहा है की आज बारिश होना तय हैं। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। वहीं, शनिवार सुबह से ही आसमान में सूरज निकल आया। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीने से तरबतर नजर आए।
इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 89 से 53 फीसदी रही। दरअसल, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। ऐसे में उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है। इससे दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
इससे अधिकतम तापमान और नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बुधवार को भी बारिश होगी और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरकर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोनों दिन गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
