Khelorajasthan

हरियाणा के रोडवेज यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, सरकार ने मांगे नहीं मानी तो होगा विरोध; इस दिन रहेगा रोडवेज का चक्का जाम

 
Haryana News:

Haryana News: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन  के प्रदेश प्रेस सचिव एवं सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने हड़ताल की जानकारी दी. चाहर ने कहा कि 24 जनवरी की हड़ताल को लेकर सांझा मोर्चा के आह्वान पर सिरसा डिपो में गेट मीटिंग की गई। संघीय सरकार द्वारा लाए गए हिट एंड रन के काले कानून का पूर्णतया विरोध करता है।

यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
 

चाहर ने आगे कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है और संयुक्त मोर्चा को बातचीत के लिए नहीं बुलाती है तो राज्य कमेटी बैठक बुलाकर 24 जनवरी की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल देगी.

सांझा मोर्चा ने एक जनवरी को राज्य भर में चक्का जाम का आह्वान किया है बैठक की अध्यक्षता सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के पृथ्वी सिंह चाहर, सीता सिंह, मोहन लाल सहारण व रिछपाल सिंह संधू ने की तथा संचालन चमन लाल स्वामी ने किया।