Khelorajasthan

बढ़ते सरसों के दामों के कारण मार्केट मे बढ़ रही तेल मे मिलावट, इस ट्रिक से करें शुद्धता की जांच

 
Musturd Oil:

Musturd Oil: सर्दी का मौसम चल रहा है. ऐसे में लोग मालिश के लिए सरसों का तेल और शरीर में गर्माहट पाने के लिए तेल का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में सरसों के तेल की मांग काफी बढ़ जाती है क्योंकि लोग तेल से बने व्यंजन अधिक खाते हैं।

मांग पूरी करने के लिए दुकानदार सरसों के तेल में मिलावट करना शुरू कर देते हैं. ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप तेल की शुद्धता जान सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसे पहचानें सरसों का तेल असली है या नकली

इन दिनों बाजार में सरसों का तेल मिलावटी बिक रहा है। तेल की शुद्धता बदलने या असली तेल का पता लगाने के लिए आप इसे 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। यदि इसमें दूषित पदार्थ होंगे तो दूषित तेल जमा हो जाएगा और सरसों का तेल ऊपर तैरने लगेगा।

आप भी पहचानिए

सरसों के तेल की सबसे बड़ी पहचान इसकी खुशबू है. इसमें तीखी गंध होती है. जबकि नकली सरसों के तेल की गंध फीकी होती है।

इसके अलावा तेल की शुद्धता की पहचान आप रंग से भी कर सकते हैं। असली सरसों का तेल थोड़ा गाढ़ा और गहरे रंग का होता है। जबकि नकली सरसों का तेल काफी पतला और हल्का भूरा दिखता है।

गर्म करके भी पहचाना जा सकता है

सरसों के तेल के असली या नकली होने की पहचान करने के लिए आप एक पैन में सरसों का तेल गर्म कर सकते हैं. सरसों की तली से धुआं निकलना चाहिए. जैसे ही तेल से धुआं निकलता है, गंध खत्म हो जाती है। जबकि नकली तेल ऐसा नहीं करता।