हिसार से चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू! जानें टाइमिंग, किराया और सारी जरूरी जानकारी

HisarAirport: हरियाणा में हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही विमाग उड़ते नजर आएंगे। 9 जून से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी।
किराया व टाइम
बात करें शेड्यूल की तो सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा जारी रहेगी। ये दो दिन सोमवार व शुक्रवार होंगे। इसके लिए किराया भी तय कर दिया गया है। एक तरफ का किराया दो से तीन हजार के बीच होगा। दोनों शहरों के बीच की यात्रा में एक घंटे का समय लगता है।
हिसार से जयपुर विमान सेवा
हिसार से जयपुर के लिए भी इसी महीने के अंत में उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए ही उड़ान सेवा संचालित है, जो सप्ताह में दो दिन चलती है। अब विमानन विभाग ने चंडीगढ़ के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
हिसार से चंडीगढ़ का समय
हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शाम 4:55 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह फ्लाइट दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.30 बजे हिसार पहुंचेगी। एलायंस कंपनी द्वारा शुरू की गई हवाई सेवा में 72 सीटों वाला विमान होगा।