Khelorajasthan

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 300 पदों पर निकली भर्ती 

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। चंडीगढ़ प्रशासन में शिक्षक बनने के पद पर प्रशासन ने 300 पदों पर भर्ती निकाली हैं। 
 
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 300 पदों पर निकली भर्ती

Chandigarh Govt Job : हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। चंडीगढ़ प्रशासन में शिक्षक बनने के पद पर प्रशासन ने 300 पदों पर भर्ती निकाली हैं। 

आवेदन करने से पहले इन कुछ कामों का होना बहुत जरूरी हैं। सरकारी स्कूलों में इस वक़्त टीजीटी के 109 और जेबीटी के 218 स्वीकृत पद खाली हैं, जिनपर भर्ती होने जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए जुलाई अंत या अगस्त के शुरुआत में विज्ञापन जारी होगा. शिक्षक बनने की योग्यता रखने वाले देशभर के युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे. लक्ष्य बनाया गया है कि शिक्षकों की इस भर्ती को 3 से 4 महीने के समय में पूरा कर लिया जाए.लिखित परीक्षा में मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन होगा. भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा. SSA के तहत, भर्ती होने वाले शिक्षकों को कुछ अलाउंस को छोड़ करीबन रेगुलर शिक्षकों के समान ही वेतन मिलता है. 

यूटी में सेंट्रल सर्विसेस रुल्स लागू होने की वजह से नए शिक्षकों को मिलने वाला वेतन पहले से ज्यादा होगा. भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी किसी प्राइवेट एजेंसी को दी जाएगी. ऐसे में अगर आप भी चंडीगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपना सपना पूरा कर सकते हैं.