विदेश में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन
Good News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एकबार फिरसे रोजगार का सुनहरा अवसर या चुका हैं। आपकों बता दे की हरियाणा सरकार ने हरियाणा के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
दरसल हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) और यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में कार्यरत कंपनी के बीच इसे लेकर करार हुआ है. कंपनी ने 4 अलग- अलग पदों के लिए कुल 900 युवाओं को नौकरी का मौका देने का फैसला लिया है.अगले 2- 3 दिन के अंदर एचकेआरएनएल युवाओं से आवेदन मांगेगा. सभी श्रेणियों के लिए योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित कंपनी 20 से ज्यादा सेक्टरों में काम करती है.
इसमें ऊर्जा, लॉजिस्टिक, हॉस्पिटैलिटी, आईटी जैसे मुख्य क्षेत्र आते हैं. वर्तमान में यूएई में 200 मैकेनिक, 200 हैवी ड्राइवर, 200 फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर्स (माल ढुलाई वाली छोटी मशीन) और सामान्य हेल्परों के लिए 300 पदों पर भर्तियां की जाएगी.एचकेआरएनएल की कंपनी सचिव पल्लवी के मुताबिक तीन दिन के अंदर सभी नियम- शर्तों के साथ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. इसके लिए विभागीय अधिकारियों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी है.
सभी पदों पर आवेदन के कुछ दिनों के अंदर ही इंटरव्यू भी आयोजित कर दिए जाएंगे.मैकेनिक (लेवल- 1 व लेवल- 2) पदों के लिए 25 से 40 वर्ष वाले व्यक्ति आवेदन कर पाएंगे. आवेदक को इन पदों पर आवेदन के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. सभी श्रेणियों में उम्र, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता अलग चाहिए. हैवी ड्राइवर पदों के लिए 21 से 40 वर्ष तक के आवेदक ही आवेदन कर पाएंगे.
इन पदों के लिए आवेदन की अनिवार्यता यह भी है कि यूएई में एक से दो साल ड्राइविंग का अनुभव हो.फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते है और उनके पास संबंधित मशीन के संचालन का 1 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं, सामान्य हेल्पर (लेवल 1 व लेवल-2) के लिए 21 से 37 वर्ष आयु वाले व्यक्ति आवेदन भेजने के योग्य होंगे. सभी पदों पर आवेदन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य होगा. उम्मीदवार को अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए.
