राजस्थान जाने वाले बस यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब बाजेकां से चलेगी नोहर भादरा और जमाल वाली बसें, जानें
Rajsthan News: शहरी क्षेत्रों में रेन लाइन बिछाने के कार्य के बाद से जिन बसों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए थे, उन्हें बाईपास किया जा रहा है। रानिया-ऐलनाबाद जाने वाली बसों को भूमणशाह चौक से चत्तरगढ़ पट्टी गेट, पन्नीवाला-डबवाली रूट पर जाने वाली बसों को महाराणा प्रताप चौक से सावित्री फुले बाई चौक, नोहर-भादरा जाने वाली बसों को महाराणा प्रताप चौक से कंगनपुर होते हुए सतनाम सिंह चौक पर भेजा गया।
UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों को देना होगा चल और अचल संपत्ति का ब्योरा, जानें
लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराणा प्रताप सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। जिसके बाद जामल-नोहर भादरा आने-जाने वाली बसों का संचालन बाजेकां से किया जा रहा है। 2021 में बस रूट डायवर्ट कर दिए गए। उस दौरान हर दिन ट्रैफिक जाम रहता था और लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे।
