Khelorajasthan

हरियाणा में किसानों के लिए आई राहत भरी खबर! मौसम विभाग ने जारी किया ताजा वेदर अपडेट, जानें....

 
 
हरियाणा में किसानों के लिए आई राहत भरी खबर! मौसम विभाग ने जारी किया ताजा वेदर अपडेट, जानें....

Haryana News: हरियाणा में होली के दिन से ही मौसम लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर बुलेटिन जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, 17 मार्च 2025 को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई हल्की से मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

इससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा। 18 मार्च को हल्के बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा के सिरसा के 25 गांवों में ओलावृष्टि से किसान हताश हो गए हैं। लेकिन अब मौसम विभाग की ताजा अपडेट के बाद किसानों के लिए राहत की खबर है।