Haryana News: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक साथ मिली 14 रेल प्रोजेक्ट्स की सौगात, जानें डीटेल
Haryana News: केंद्रीय रेल बजट में हरियाणा को कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिनसे राज्य में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा और यात्री यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाना, यात्रा की गति को बढ़ाना और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम उठाना है।
अब यमुनानगर से यात्री सीधे ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। यमुनानगर से साढौरा-नारायणगढ़ होते हुए चंडीगढ़ तक रेलवे ट्रैक की मांग लंबे समय से की जा रही है। इससे लोगों को अब अंबाला नहीं जाना पड़ेगा। नई रेलवे लाइन शुरू होने के बाद यात्री सीधे चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे। 91 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक को बिछाने पर करीब 410 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
रोहतक से पानीपत रेल लाइन का दोहरीकरण 714 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। फिरोजपुर-भटिंडा, जाखल-हिसार और अस्थल बोहर से रेवाड़ी तक रेलवे लाइनों का भी दोहरीकरण किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। चूरू-सादुलपुर ब्रॉडगेज लाइन पर लूणी, समदड़ी और भीलड़ी के बीच 330 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का काम शुरू हो गया है।
मानहेरू से बवानी खेड़ा के बीच 413 करोड़ रुपये की लागत से 32 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। दिल्ली से सोहना-नूंह-फिरोजपुर-झिरका-अलवर तक रेल मार्ग पर 104 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। हिसार से अग्रोहा-फतेहाबाद होते हुए सिरसा तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
पानीपत और मेरठ के बीच रेल पटरियां बिछाई जाएंगी। चंडीगढ़ से बद्दी तक बनाए जा रहे 28 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक पर 1,540 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पलवल और न्यू पृथला के बीच 3.5 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाकर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
