हरियाणा के युवाओं के लिए आई खुशखबरी! जल्द 8,000 सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सैनी सरकार जल्द ही गांवों में 8,000 संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती करेगी। गांवों में सफाई कर्मचारियों के 18,580 स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में 10,585 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। परिणामस्वरूप, सफाईकर्मियों के 7,795 पद रिक्त हैं। जिन में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने बजट सत्र में सरकार से पूछा था कि गांवों में सफाई कर्मचारियों के कितने पद भरे हुए हैं और कितने रिक्त हैं। पूजा का प्रश्न बजट सत्र में सूचीबद्ध था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी।
हरियाणा में श्रमिकों- मजदूरों को मात्र 10 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन, खुलेगी नई 200 अटल कैंटीन
खबरों के मुताबिक, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अब विधायक को जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि 1,000 की आबादी वाले गांव में एक सफाई कर्मी नियुक्त करने का नियम है। 20,000 से अधिक आबादी वाले गांव में 10 सफाई कर्मी तैनात किए जाने का नियम है।
दिल्ली वासियों को सीएम रेखा ने दी बड़ी सौगात, अब आमजन को मिलेगा 5 लाख का लाभ, जानें कैसे
सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इस समय गांवों में करीब 8 हजार सफाई कर्मचारियों की कमी है। राज्य सरकार इन रिक्तियों को एचकेआरएनएल के माध्यम से भरेगी। फिलहाल सैनी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही राज्य के सभी गांवों में करीब 8,000 सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे।