Gorakhpur Link Expressway: यूपी में वाहन चालकों के हुए मजे, अब गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा सुखमय, खुल गए नए एक्स्प्रेसवे के दरवाजे
Gorakhpur Link Expressway : गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर आई ताजा अपडेट जल्द ही खोला जाएगा विकास का नया द्वार,प्रोजेक्ट का काम शुरू होते ही यातायात और रोजगार मिलने के भी अवसर हैं
इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी यूपी के एक्सप्रेसवे से होगी जिसके कारण इस एक्सप्रेसवे बेस मजबूत होगा चारों तरफ फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी से यह विकास के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है. इस प्रक्रिया में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 91 किमी से अधिक लंबाई वाला यह एक्सप्रेसवे आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़कर राजधानी लखनऊ और अन्य प्रमुख महानगरों की राह आसान करेगा. यातायात की सुगमता का सकारात्मक असर व्यापार और उद्योग पर भी पड़ेगा.
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अनुसार, गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जिलों में बनने वाले इस एक्सप्रेसवे पर 7283 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत आई है, जिसमें भूमि अधिग्रहण की लागत भी शामिल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच-27 ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त होता है. इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर क्षेत्र, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ, आगरा और दिल्ली तक त्वरित और सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा.
प्रवेश नियंत्रित मार्ग होने के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल 91.35 किमी की दूरी एक घंटे से भी कम समय में पूरी की जा सकती है. इसके अलावा, इस लिंक एक्सप्रेसवे से होकर, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लोगों को गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में महज साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैतपुर (गोरखपुर) से सालारपुर (आजमगढ़) बनकर तैयार हुआ है. यह एक्सप्रेसवे फोरलेन है जिसे भविष्य में सिक्स लेन तक विस्तारित किया जा सकता है. साथ ही प्रवेश नियंत्रित होने की वजह से यात्रा का समय काफी काम हो जाएगा. इस लिंक एक्सप्रेसवे पर 2 टोल प्लाजा/3 रैम्प प्लाजा, 7 फ्लाईओवर,16 वेहिकुलर अंडरपास, 50 लाइट वेहिकुलर अंडरपास, 35 पेडेस्ट्रीयन अंडरपास. 7 दीर्घ सेतु, 27 लघु सेतु और 389 पुलिया हैं. इसका लोकार्पण 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.
