Khelorajasthan

Gorakhpur Link Expressway: यूपी के इन इलाकों में अब यात्रा को लग गए चार चाँद, नया लिंक एक्सप्रेसवे देगा आनंदमय सफर

यूपी में बने नए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज सीएम योगी लोकपर्ण करेंगे इस एक्ससप्रेसवे से लोगों के टाइम की भी बचत होगी जहां पहले नोएडा जाने में 5 से 7 घंटे लगते अब वह दूरी तलकर सिर्फ 3 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा। 
 
Gorakhpur Link Expressway: यूपी के इन इलाकों में अब यात्रा को लग गए चार चाँद, नया लिंक एक्सप्रेसवे देगा आनंदमय सफर

Gorakhpur Link Expressway : यूपी में बने नए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज सीएम योगी लोकपर्ण करेंगे इस एक्ससप्रेसवे से लोगों के टाइम की भी बचत होगी जहां पहले नोएडा जाने में 5 से 7 घंटे लगते अब वह दूरी तलकर सिर्फ 3 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा। 

एक्ससप्रेसवे बन जाने से गोरखपुर, आजमगढ़ संत कबीर नगर और अंबेडकर नगर आदि जिलों को विकास की नई उड़ान मिलने वाली है। पूर्वांचल को रफ्तार देने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है। 91.35 किमी लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे तमाम प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की वजह से विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है। 

उद्योग और उसके जरिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि अधिग्रहण समेत कुल 7,283 करोड़ रुपये की लागत आई है। गोरखपुर बाईपास एनएच-27 के जैतपुर गांव से शुरू होकर ये लिंक एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में मिलकर समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही ये एक्सप्रेसवे अंबेडकर नगर और संत कबीर नगर से भी जुडे़गा। जिसके बाद से ये पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ, आगरा एवं दिल्ली-एनसीआर तक की यात्रा में तेजी और सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ गया है। 

इस लिंक एक्सप्रेसवे में दो टोल प्लाजा और 3 रैम्प प्लाजा बना है। इसके साथ ही 7 फ्लाईओवर, 16 व्हीकल अंडरपास, 50 लाइट वेहिकुलर अंडरपास, 35 पेडेस्ट्रीयन अंडरपास, 7 बड़े पुल, 27 छोटे पुल और 389 पुलिया का निर्माण किया गया है। पहले गोरखपुर से अयोध्या, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए लखनऊ जाने पर 289 किमी की दूरी तय करते हुए 4:30 घंटे समय लगता था जो दूरी अब 3:30 घंटे में पूरी की जा सकेगी। 

इसके अलावा लखनऊ से नोएडा की 457 किमी दूरी को तय करने में 6:30 घंटे से ज्यादा का समय लगता था जो अब 5 घंटे में पूरी जाएगी। अगर पूरी दूरी को जोड़ दे तो गोरखपुर से नोएडा की दूरी अब 12 घंटे की बजाय 9 घंटे की ही पूरी की जा सकेगी।