Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर-लखनऊ के बीच सफर को लगेंगे चार चाँद, 15 जून को खुल जाएगा यह लिंक एक्सप्रेसवे

Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जल्द ही पूर्वांचल और राजधानी लखनऊ के बीच सफर को पूरी तरह बदलने वाला है। यह लिंक एक्सप्रेसवे दोनों के बीच सफर को चार चाँद लगा देगा। यह प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में है और 15 जून 2025 तक इसके उद्घाटन की पूरी संभावना है।
15 जून को होगा सुभारम्भ
अब आपको ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि गोरखपुर एक्सप्रेस-हाईवे निर्माण का काम अंतिम चरण में है, जिसके 15 जून तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि गोरखपुर लिंक हाईवे का उद्घाटन 15 अप्रैल को होना था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो सका। इसलिए देरी हुई।
अब जल्दी पूरा होगा सफर
इससे गोरखपुर से लखनऊ का सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी यह समय पांच घंटे से ज्यादा है। हाईवे पर औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। लिंक हाईवे से गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या तक फोरलेन रूट पर ट्रैफिक के कारण समय लगता था। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
कौन करेगा उद्घाटन
गोरखपुर लिंक हाईवे के भव्य उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 7 फ्लाईओवर, 7 बड़े पुल और 27 छोटे पुल, 16 वाहन अंडरपास, 50 छोटे अंडरपास और 35 यात्री अंडरपास का निर्माण किया गया है।
2 टोल प्लाज़ा बनकर तैयार
इसके अलावा दो टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो गए हैं। इस हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ते नजर आए। लखनऊ और गोरखपुर के बीच यह बेहद खास कनेक्टिविटी है।