Khelorajasthan

इन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की हो गई मौज बढ़ गया महंगाई बता, यहां देखें पूरी अपडेट 

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। राज्य के वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 2024-25 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस घोषणा से राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।
 
इन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की हो गई मौज बढ़ गया महंगाई बता, यहां देखें पूरी अपडेट 

DA Hike : पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। राज्य के वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 2024-25 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। इस घोषणा से राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग कर रहे थे। कई महीनों से सड़कों पर प्रदर्शन चल रहे थे। खासकर, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को राहत देने की उम्मीद थी। ममता बनर्जी सरकार ने इस बजट में 4% डीए वृद्धि की घोषणा कर कर्मचारियों के बीच हलचल मचाई है।

पश्चिम बंगाल सरकार का बजट कई महत्वपूर्ण घोषणाओं से भरा हुआ था। इसमें न केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़े हुए डीए की घोषणा की गई, बल्कि अन्य योजनाओं की भी चर्चा की गई।

सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी का मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों को अब कुल 18% महंगाई भत्ता मिलेगा, जो 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा। इस वृद्धि से कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होगा, खासकर उन परिवारों को जो महंगाई से प्रभावित हैं।

ममता सरकार का आखिरी पूर्ण बजट

2024-25 का यह बजट ममता बनर्जी सरकार का 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट में विकास कार्यों को गति देने, रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे अधूरा और जनविरोधी बताया है, क्योंकि उन्होंने रोजगार के नए अवसरों की कमी पर सवाल उठाए हैं।