Khelorajasthan

शपथ लेने से पहले ही एक्शन में सरकार, इन विकास के कार्यों का शुभारंभ 

हरियाणा के विधायकों ने शपथ लेने से पहले ही कामकाज शुरू कर दिया है और अधिकारियों की बैठकें लेकर जनता के कामों में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की धान की फसल का दाना-दाना खरीदने के आदेश दिए। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही सरकार और विधायक एक्शन मोड में आ गए हैं।
 
शपथ लेने से पहले ही एक्शन में सरकार, इन विकास के कार्यों का शुभारंभ

Haryana News : हरियाणा के विधायकों ने शपथ लेने से पहले ही कामकाज शुरू कर दिया है और अधिकारियों की बैठकें लेकर जनता के कामों में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की धान की फसल का दाना-दाना खरीदने के आदेश दिए। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही सरकार और विधायक एक्शन मोड में आ गए हैं।

विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने से पहले ही पूर्व विधायक कामकाज में जुट गए और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जनता के कामों में तेजी लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दे रहे हैं।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं फील्ड में निकल गए और शुक्रवार को दुर्गाष्टमी के दिन उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले की अनाज मंडियों का दौरा कर अधिकारियों को किसानों की धान की फसल का दाना-दाना खरीदने के आदेश दिए। अपने एक बयान में नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है। कांग्रेस पर अब लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं।