राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल को लेकर हुई सहमति

Rajatshan News : राजस्थान के लिए एक राहत की खबर आई हैं, लंबे समय से चल रहा यमुना नंदी के जल का मुद्दा को लेकर अब एक नई पहल शुरू हो गई हैं। कल राजस्थान के सीएम भाजनलाल और हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी की फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों राज्य में यमुना के जल को लेकर सहमति हो चुकी हैं।
राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों ने आपस में चल रही जल की समस्या पर सुधार करने का निर्णय लिया और साथ ही कुछ विकास के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। भिवाड़ी क्षेत्र में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की बड़ी समस्या होती है। इसका बड़ा कारण भौगोलिक स्थिति है, जहां बारिश का पानी प्राकृतिक रूप से हरियाणा की ओर बहता है।
समुचित जल निकासी व्यवस्था न होने से उद्योगों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। तय किया गया कि मंत्रियों के बीच चर्चा में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। राजस्थान सरकार ने भिवाड़ी में औद्योगिक पानी को साफ करने की व्यवस्था पहले ही कर दी है। अब केवल ताजा पानी ही निकाला जाता है।
इसके लिए सख्त निगरानी व्यवस्था भी लागू की गई है। यमुना नदी पर जल बंटवारे पर भी दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच अच्छी चर्चा हुई। इस ऐतिहासिक समझौते के क्रियान्वयन के बाद दोनों राज्यों ने संयुक्त रूप से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्णय लिया।
इसके तहत इस महीने के अंत में पाइपलाइन के लिए भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हो जाएगा। यह परियोजना भविष्य में दोनों राज्यों के लिए जल संकट को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों सरकारों के स्तर पर हुए इस समझौते को जल संबंधी समस्याओं के समाधान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।